भिण्ड, 07 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला भिण्ड में ईनामी व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। अभियान के तहत थाना देहात भिण्ड पुलिस को 15 वर्षों से फरार 10 हजार रुपए का इनामी फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी 15 मई 2000 को राजेन्द्र कॉन्वेंट स्कूल ग्वालियर रोड भिण्ड में 9 आरोपीगणों द्वारा दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर बैठकर फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दी थी। फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़े जाने पर आरोपीगणों के विरुद्ध थाना देहात पर धारा 420, 419 भादंवि, 3/4 परीक्षा एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उसके विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया न्यायालय म गया था। प्रकरण में आरोपी स्थाई वारंटी के ऊपर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी पिछले 15 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। लेकिन पुलिस की मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते उक्त स्थाई वारंटी को भारद्वाज द्वाज मार्केट मेहगांव से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक गुरूदास सोही, आरक्षक कमल तोमर, भूपेन्द्र तोमर, अजीत सिकरवार, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, सुमित शर्मा, अवधेश चौहान, फिरोज खान, अतुल पाण्डेय, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


