भिण्ड, 07 जून। भारतीय जनता पार्टी मालनपुर मण्डल गोहद की मासिक कामकाजी बैठक मण्डल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाहा कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने बैठक को संबोधित किया एवं मण्डल के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, विधानसभा के प्रभारी अशोक सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ता को संगठन के आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया।
मुख्य अतिथि लालसिंह आर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए शक्ति केन्द्र की मासिक बैठक और बूथ की बैठक आयोजित हो और हर महीने मन की बात कार्यक्रम को सुनने की बात कही। पार्टी के आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया और एक पेड़ मां के नाम लगाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा। बैठक में निंदर, गुलजार सिंह, सत्यभान, नप अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार, राजकुमार तोमर, विशाल भदौरिया, रघुवीर भदौरिया, अनूप शर्मा, गिर्राज गुर्जर, कामता प्रसाद, सोना जैन, रुक्मिणी चौरसिया, मधू माहौर, सुरेन्द्र गौड़, समोखी कुशवाह, ब्रजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, विशाल भदौरिया, भीम सेन, गुरुदयाल कुशवाहा, गिर्राज वैशांदर, नरेश पटसारिया, मुकेश किरार, कालिचरन जाटव समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


