भिण्ड, 07 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में गुम हुए बालक/ बालिकाओं की पतारसी जारी है। इसी तारतम्य में गुम हुई नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजन को सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरियादी ने अपनी 16 वर्षीय लड़की के गुम होने के संबंध में देहात थाने शिकायत की थी, जिस पर से थाना देहात में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले को गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालिका की शीघ्र तलाश हेतु रणनीति तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक रत्ना जैन, प्रधान आरक्षक मुकेश खण्डेलवाल, आरक्षक अवधेश चौहान, कुलदीप कसौटिया, अतुल पाण्डेय, राधा पचौरी, सत्यभामा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

