– प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायी विचारों को सुना
भिण्ड, 31 मई। विधानसभा क्षेत्र मेहगांव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भाजपा के संभाग प्रभारी अभय यादव, जिला प्रभारी हमीर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मंडल अध्यक्ष रोहित करैया ने उपस्थित रहकर किसान भाइयों, ग्रामवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों को सुना।
मंत्री राकेश शुक्ला ने कार्यक्रम के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के विकास, जनभागीदारी, नवाचार, कृषि, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। संभाग प्रभारी अभय यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार डीजल, पेट्रोल, गैस की बचत करने तथा सोना नहीं खरीदने और वर्क फ्रॉम होम के संबंध में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के संदेश से अवगत कराया। इसके साथ ही किसान, महिलाओं बच्चों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विकास के लिए किए गए अनेक प्रस्तावों की मंजूरी से भी अवगत कराया।


