– संत जनों के आगमन से नगर में उमड़ा जनसैलाब
भिण्ड, 31 मई। पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के मंगल प्रवेश पर भक्तजनों द्वारा जगह-जगह स्वागत द्वार रंगोली सजाकर पाद प्रक्षालन आरती करते हुए नगर के अटेर रोड बेटी बचाओ चौराहा होते हुए पुस्तक बाजार, बताशा बाजार, फ्रीगंज, गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए बद्रीप्रसाद की बगिया पहुंचे, जहां भक्तों द्वारा जगह-जगह ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ने धर्म सभा में कहा कि भिण्ड की भूमि डाकुओं की नहीं, संतों की भूमि रही है। यहां भगवान महावीर स्वामी तीन बार समोशरण से लेकर आए थे, जहां राम कृष्ण और न जाने कितने संत जन आए थे, आज का यह परिदृश्य देखकर लग रहा था कि शहरों में मकान तोड़ने के लिए बुलडोजर आते हैं, लेकिन यहां लोग बुलडोजर से फूल बरसा रहे हैं, यह सब आस्था और श्रद्धा विश्वास की भीड़ है, जैसे अयोध्या में जब राम आए होंगे, वैसे ही सकल समाज के लोग यहां आस्था विश्वास के साथ स्वागत करने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज नगर में मंगल प्रवेश पर कई जन प्रतिनिधि नेता साथ में चल रही थे। नेताओं को संतों के साथ चलना चाहिए, जिससे पता चले की संतों की तपस्या क्या होती है, नग्न पैर चलने पर पैरों में दो चार कांटे तो पता ही नहीं चलते हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में गणाचार्य विराग सागर महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक संजीव सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष रविसेन जैन, विनोद जैन ढोंचरा, विनोद जैन पन्ना, विष्णु सिंह, पार्षद मनोज जैन, यश जैन ने किया एवं पाद प्रक्षलन दीपक सक्सेना परिवार, सौरभ जैन एवं शास्त्र भेंट प्रमोद पीयूष जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन उमेश जैन शास्त्री ने किया।
इस अवसर पर रतनलाल भरौली, राजेन्द्र जैन पप्पू, स्वास्थ्य अधिकारी राजीव जैन, महेन्द्र जैन शक्कर, देवेन्द्र जैन गोरई, पंकज जैन मारवाड़ी, ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, पंकज चंदोरिया, वीरेन्द्र जैन, पवन जैन नेता, बॉबी जैन, बोली नेता, पुष्पेन्द्र गांधी, सचिन जैन, रवि जैन, सोनू जैन, डॉ. मनोज जैन, राकेश जैन, विवेक जैन, नीरज जैन पुजारी, मुकेश जैन बड़ेरी, अमित जैन डिंपी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक संगठन के लोग, महिला, पुरुष, बच्चे उपस्थित थे।
पट्टाचार्य के मेले में आज से होंगे प्रवचन
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के मांगलिक प्रवचन निराला रंग बिहार में एक से 10 जून तक सुबह 8 बजे से होंगे एवं पट्टाचार्य ससंघ कुआं वाले जैन मन्दिर में विराजमान रहेंगे, जहां आहारचार्य भी होगी।
बाबूजी ने किया पट्टाचार्य का भव्य स्वागत
पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के भिण्ड नगर में प्रवेश पर वैश्य महासम्मेलन प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल बाबू एवं समाजसेवी संस्था जिनागम पंथी जैन मित्र मण्डल ने भव्य स्वागत किया।


