भिण्ड, 31 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना गोरमी पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग गुमशुदा बालिका को दस्तयाब किया है।
जानकारी के अनुसार 27 मई को फरियादिया ने थाने शिकायत की कि आज शाम 4 बजे मेरी लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है। जिस पर से अपराध क्र.163/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा नाबालिग गुमशुदा की दस्तायावी हेतु थाना प्रभारी गोरमी को निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित की। उक्त टीम ने शनिवार को गुमशुदा बालिका को माता-पिता को सुपुर्द किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक सुनील सिंह, रजत कुमार, रूबी शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


