भिण्ड, 31 मई। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, एएसपी संजीव पाठक एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना गोरमी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार पांच हजार रुपए के इनाम आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी ने एक जनवरी 2026 को थान में शिकायत की कि आरोपियो द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की, जान से मारने की नियति से धमकी एवं फायरिंग की। जिस पर से अपराध क्र.03/26 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 125, 3(5) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया था, आरोपीगण घटना दिनांक से फरार थे, जिन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसके पालन में थाना प्रभारी गोरमी ने टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उनके छिपने के संभावित स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मेहगांव पेश किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोरमी आशुतोष शर्मा, उपनिरीक्षक मनीराम नादिर, आरक्षक सुनील, सुभाष सिंह, अमित शर्मा, शिवदयाल, विष्णु वंसल, महेश सिंह, रजत सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


