– हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति कम एवं श्रमिकों के पंजीयन नहीं किए जाने पर हुई कार्रवाई
भिण्ड, 31 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चैहान ने ग्राम पंचायत टोला सचिव लखनलाल झा, ग्राम पंचायत स्योंड़ा (मूल ग्राम पंचायत भौनपुरा) सचिव रामनिवास भदौरिया, ग्राम पंचायत मूरतपुरा सचिव राजेश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया है कि समग्र ई-केवायसी प्रगति रिर्पोट 29 मई के अनुसार आपकी ग्राम पंचायत में समग्र पोर्टल पर संबल/ कर्मकार पंजीयन एवं जननी प्रसव योजना के समस्त हितग्राहियों की ई-केवाईसी की प्रगति कम एवं शासन की महत्वाकांक्षी हितग्राही मूलक योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन नहीं किए जाने से लखनलाल झा सचिव ग्राम पंचायत टोला जनपद पंचायत लहार, रामनिवास भदौरिया सचिव ग्राम पंचायत स्योंड़ा (मूल ग्राम पंचायत भौनपुरा) जनपद पंचायत भिण्ड, राजेश सिंह सचिव ग्राम पंचायत मूरतपुरा जनपद पंचायत रौन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय संबंधित जनपद पंचायत नियत किया गया है।


