भिण्ड, 31 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वीरसिंह चैहान ने ग्राम पंचायत सोनी के ग्राम रोजगार सहायक अंकेश शर्मा तथा ग्राम पंचायत स्यावली के ग्राम रोजगार सहायक गिर्राज सिंह भदौरिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने बताया कि समग्र ई-केवायसी प्रगति रिर्पोट 29 मई के अनुसार जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत सोनी तथा जनपद पंचायत अटेर की ग्राम पंचायत स्यावली में समग्र पोर्टल पर संबल, कर्मकार पंजीयन एवं जननी प्रसव योजना के समस्त हितग्राहीयों की ई-केवाईसी की प्रगति कम एवं शासन की हितग्राही मूलक योजना प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत श्रमिकों के पंजीयन नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने 3 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर साक्ष्य सहित अपना जबाव प्रस्तुत करने के लिए कहा है। अनुपस्थित रहने या जबाव संतोषजनक नहीं होने की स्थिति में संविदा सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाएगी।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


