भिण्ड, 31 मई। जिले के अटेर जनपद के ग्राम किशूपुरा में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन एक जून से किया जा रहा है। कथा का वाचन एवं प्रवचन वृंदावन धाम के कथा वाचक रामकृष्ण महाराज करेंगे।
जानकारी देते हुए कथा आयोजिका महिला सत्संग शिक्षा मण्डल की अध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि एक जून सोमवार को कलश यात्रा एवं श्रीगणेश पूजन के साथ ग्राम किशूपुरा स्थित निरपेक्ष सन्यास आश्रम परिसर में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा विश्राम, पूर्णाहुति एवं भण्डारा 7 जून रविवार को होगा। कथा का समय दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है। हवन का आयोजन प्रतिदिन सुबह 7 से 8 बजे तक किया जाएगा। आयोजक मण्डल ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

