भिण्ड, 31 मई। गर्भधारण एवं प्रसवपूर्ण निदान तकनीक (लिग चयन प्रतिषेध) पीसीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत जिले में जिला सलाहकार समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन एक जून सोमवार को दोपहर 3 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सभाकक्ष भिण्ड में की जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने बैठक से संबंधित सदस्यगण एवं अधिकारीगणों से समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।
सामान्य सभा की बैठक 3 को
भिण्ड। जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 3 जून को दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में जनपद पंचायत भिण्ड का बजट का अनुमोदन एवं 15वॉ वित्त आयोग की संशोधित कार्य योजना पर विचार किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने जनपद पंचायत भिण्ड के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों से दिनांक व समय पर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

