इंदरगढ़, 31 मई। ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों के प्रधानाचार्य बंधुओं की एक दिवसीय बैठक जेके पैलेस सेवढ़ा मार्ग इंदरगढ़ में सानंद संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए इंदरगढ़ विद्यालय के व्यवस्थापक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष केशव गोस्वामी ने कहा कि आप सभी शिक्षा के पवित्र कार्य से जुड़े हुए हैं। हमको समाज हजारों आंखों से देखाता है इसलिए हमारी गणवेश, हमारा कार्य व्यवहार, आचरण अनुकरणीय होना चाहिए। जीवन का निर्माण यहां निशि दिन चलता है, स्वर्ण यहां मत खोज यहां मानव ढलता है। आप चाणक्य हो। अच्छा बालक बनाएं। आगे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, शैक्षिक गुणवत्ता, अभिभावक संपर्क आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
जिला समिति के पूर्व कोषाध्यक्ष और वर्तमान सदस्य सुनील पुरोहित ने बताया कि हमारे विद्यालय में बालक का सर्वांगीण विकास होता है। आप सभी प्रधानाचार्य बंधु-भगिनी एक पवित्र कार्य से जुड़े हुए हैं। सभी समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं। विद्यालय के सदस्य दमाराम साहू ने कहा कि हम सभी अपने भैया बहनों के फोटो लगाकर समाज को प्रेरित करें कि कक्षा में प्रथम स्थान कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
जिला प्रमुख एवं पर्यावरण मित्र राजेन्द्र सिंह ठाकुर ने प्रवेश अभियान, आचार्य अभ्यास वर्ग, विद्यालय की स्वच्छता, संसाधन वृद्धि, पर्यावरण जन जागरुकता अभियान, योगाभ्यास, संस्कृति ज्ञान परीक्षा, ड्रोप आउट, प्रभावी संपर्क योजना, बजट, ऑडिट, वार्षिक कार्य योजना, पौधारोपण, जल संरक्षण, पन्नी मुक्त विद्यालय आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। बैठक का संचालन एवं अतिथि परिचय संकुल प्रमुख संजय सिंह रावत ने किया। अतिथि स्वागत संकुल प्रमुख रामप्रसाद राठौर एवं ऊदल सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर जिला समिति पदाधिकारी, संकुल प्रमुख एवं सभी प्रधानाचार्य बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। शांति मंत्र के साथ बैठक सानंद संपन्न हुई।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


