– गंभीर हालत में ग्वालियर से किया दिल्ली रैफर
भिण्ड, 28 मई। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत भिण्ड-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटर साइकिल फिसलने से उस पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे दिल्ली के लिए रैफर कर दिया है।
मालनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की शाम को सनी कंसाना पुत्र कैलाश चौधरी उम्र 16 साल निवासी लक्ष्मणगढ़ ग्वालियर अपनी मोटर साइकिल पर पंखा रखकर मालनपुर से अपने घर लक्ष्मणगढ़ जा रहा था, पुलिस थाना मालनपुर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी ग्वालियर रोड नेशनल हाईवे 719 पर अचानक गाड़ी के स्लिप हो जाने से सिर के बल गिरा, जिससे तत्काल डायल 100 गाड़ी से ग्वालियर ले जाकर जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत चिंताजनक बताया जा रही है तथा उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया है। अगर किशोर हेलमेट लगाए होता तो शायद सिर में चोट नहीं आती।


