– भाविप विवेकानंद शाखा द्वारा बाल संस्कार शिविर का आयोजन
भिण्ड, 25 मई। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद भिण्ड द्वारा बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योगाचार्य मुकेश राठौन ने कहा कि हम सबको अगर निरोग रहना है और मन मस्तिष्क को तरोताजा रखना है तो नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग करने के अनेकों फायदे हैं, जैसे- ताड़ांग आसान से शरीर ऊंचा होता है, भुजंगासन से कमर दर्द दूर होता है, वज्रआसन से पाचन मजबूत होता है, त्रिकोडासन से चर्बी घटाने में मदद मिलती है और शिर्षासन से यादास्त तेज होती है। यह आसन विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक हैं। उन्होंने कहा कि हम रोज सुबह शाम योग कर सकते है योग सुबह खाली पेट किया जाए तो ज्यादा लाभ मिलता है।
इस अवसर पर मुख्य उद्वोधन में प्रांतीय पदाधिकारी डॉ. साकार तिवारी ने कहा कि हम सबको सादा जीवन जीना चाहिए एवं सादा भोजन लेना चाहिए, फास्ट फूड से दूरी बनाना चाहिए एवं ज्यादा पीनी पिएं एवं फल जरूर खाएं, सबसे ज्यादा फायदा मौसमी फल खाने का होता है। शाखा अध्यक्ष सौरभ बोहरे एवं सचिव प्रो. शिवराज बघेल एवं सदस्य टिंकू वर्मा ने बच्चों को पावन पर्व दशहरा की शुभकामनाएं दीं। अंत में बच्चों को चना, रोंसा एवं एनर्जी ड्रिंक वितरण किया गया।


