भिण्ड, 25 मई। गोहद विधानसभा क्षेत्र के मौ मण्डल में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का शुभारंभ मौ सेवढ़ा रोड शंकरपुरा स्थित काली माता मन्दिर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कार्यालय का उद्घाटन कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लालसिंह आर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। भाजपा मण्डल कार्यालय को स्थापित करने के लिए मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे। आज उनका सपना साकार हुआ है। उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयास को कार्यकर्ताओं ने सराहा है। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों के प्रति मण्डल अध्यक्ष रामअख्तियार सिंह गुर्जर ने आभार व्यक्त किया है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


