– हम फाउण्डेशन की कार्यशाला का हुआ आयोजन
भिण्ड, 25 मई। हम फाउण्डेशन भारत द्वारा शाखा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, सामाजिक समरसता बढ़ाना, साहचर्य, सहयोग, सेवा, संस्कार और संस्कृति के भाव को आगे बढ़ाने के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
इस अवसर पर हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश शुक्ला ने कहा कि समाज को संगठित कर सेवा, सहयोग एवं संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक कार्यों बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यशाला में संगठन की कार्य प्रणाली आगामी योजना एवं शाखा विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
हम फाउण्डेशन मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय संगठन मंत्री राशिद खान ने कहा कि संगठन केवल लोगों का समूह नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाली एक सशक्त शक्ति है। हम फाउण्डेशन का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि राष्ट्रहित और समाज हित में जागरूक एवं संस्कारित कार्यकर्ता का निर्माण करना है। कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को हम फाउण्डेशन की संरक्षक समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने सीपीआर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सीपीआर की मूल जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि आपातकालीन स्थिति में अस्पताल पहुंचने से पहले शुरुआती कुछ मिनट बहुत महत्वपूर्ण होते है। कार्यक्रम का संचालन प्रो. इकबाल अली एवं आभार प्रो. रामानंद शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन और राष्ट्रगान जन गण मन से किया गया।
नवीन दायित्वधारियों का हुआ शपथ ग्रहण
हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड की चारों शाखाओ के नवीन 2026-27 के सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। जिसमें महिला संस्कृति शाखा की अध्यक्ष डॉ. सुमित्रा भदौरिया, डॉ. संगीता अग्रवाल, सीमा नरवरिया, नीतू राजावत, समीक्षा सक्सेना, सिटी शाखा अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, सचिव बीएस तोमर, कोषाध्यक्ष विकास कुशवाह, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, सचिव अमनदीप, कोषाध्यक्ष संजीव सेंगर, शकील खान, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया, सचिव राहुल जादौन, मोहित दुबे, योगेश शर्मा आदि को हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश शुक्ला ने शपथ दिलाई।
यह लोग रहे शामिल
कार्यशाला में हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त महामंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेष सक्सेना, समग्र विकास योजना के संयोजक दिनेश लोधी, वरिष्ठ अधिवक्ता महेन्द्र प्रसाद चौधरी, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह भदौरिया, शाखा संरक्षक विपुल सेठ, मनोज सिंह कुशवाह, भूप सिंह कुशवाह, अतेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


