भिण्ड, 25 मई। गौरी तालाब क्षेत्र में निर्माणाधीन सीवेज लाइन के गड्ढे को लेकर हुए विवाद के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह अपने कुछ साथियों के साथ गौरी तालाब के पास निर्माणाधीन सीवेज पाइप लाइन स्थल पर पहुंचे। यहां सड़क पर लंबे समय से खुदे गड्ढे को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि क्षेत्र में लंबे समय से कार्य अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसपा नेता पर आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने सीवेज पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया तथा गौरी तालाब में सीवेज का गंदा पानी नहीं जाने देने की बात कही। सीवेज कार्य से जुड़े कर्मचारियों की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने गाली गलौज करना, धमकाने और पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने और कार्य रुकवाने के आरोप में बीएसपी नेता के खिलाफ मामला कायम कर जांच आरंभ कर दी है।
पहले भी लग चुका है आरोप
पिछले माह बीएसपी नेता रक्षपाल सिंह कुशवाह पर बरेठा टोल प्लाजा पर नेशनल हाईवे निर्माण को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान सीसीटीवी कैमरा तोड़ने का आरोप लगा था। इस आरोप में महाराजपुर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


