Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 28
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बैलगाड़ी, ऊंट गाड़ी, तांगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची कांग्रेस की रैली

बैलगाड़ी, ऊंट गाड़ी, तांगा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची कांग्रेस की रैली

Jagran TodayBy Jagran TodayMay 21, 2026

– महंगाई, बिजली कटौती, बेरोजगारी को लेकर किया प्रदर्शन
– कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस द्वारा बनाए गए बेरिगेट्स तोड़ कर अंदर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता

भिण्ड, 21 मई। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और अघोषित बिजली कटौती के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों की अगुआई में बैलगाड़ी, ऊंट गाड़ी, तांगों के साथ रैली लेकर कलेट्रेट पहुंचे। इस रैली में बड़ी संख्या में कांगे्रस कार्यकर्ता, किसान, महिलाएं और युवा शामिल रहे। कांगे्रसियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में विशाल शांतिपूर्ण जनआंदोलन एवं महारैली का आयोजन किया गया। इस दौरान स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने उन्हें भारत में सूचना एवं तकनीकी क्रांति का अग्रदूत बताया। रैली शहर के पूर्वा मांगलिक भवन गार्डन से शुरू होकर सुभाष तिराहा, परेड चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। प्रदर्शन में बैलगाड़ी, तांगा, ऊंटगाड़ी, साइकिल और ट्रैक्टर जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग भी किया गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में आंदोलन के माध्यम से लगातार बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि,बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा महिलाओं और युवाओं एवं छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। जन आंदोलन एवं महारैली पूर्वा मांगलिक भवन गार्डन से प्रारंभ होकर सुभाष तिराहा एवं परेड चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची,जहां राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर एल के पाण्डे को ज्ञापन सौंपा गया। रैली में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों ने बढ़कर भाग लिया। आंदोलन को जन सामान्य से जोड़ने के उद्देश्य से बैलगाड़ी, ऊंटगाड़ी, तांगा, खच्चर गाड़ी, साइकिल एवं ट्रैक्टर जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग किया गया, जिसने जिलेवासियों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
ज्ञापन के माध्यम से डीजल-पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण, महंगाई से राहत, युवाओं को रोजगार, किसानों की फसलों की उचित मूल्य पर खरीदी, स्लॉट बुकिंग एवं तौल व्यवस्था में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोक, अघोषित बिजली कटौती बंद करने, महिलाओं, युवाओं व छात्रों की सुरक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई। बघेल ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं प्रक्रिया के तहत जनता की आवाज शासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को सुनकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रमोद चौधरी, जयश्रीराम बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, महेश जाटव, केदार कौशल, देवेन्द्र निगम, रामा वाल्मीकि, अशोक जैन, बाबूराम जामोर, महेंद्रपाल सिंह कुशवाह, अजय शर्मा, जगत सिंह यादव, नरोत्तम सिंह नरवरिया, राजीव कौशिक, संजीव करैया, बदन राठौर, रूप सिंह खन्ना, सोनपाल यादव, सुंदर सिंह यादव, दीपेन्द्र फौजी, बच्चन लाल बघेल, माहेश्वरी जाटव, नईम पठान, राजीव कांकर, रूप नारायण खटीक, नयन सिंह कुशवाह, अभिलाख सिंह यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, डॉ. शिवेन्द्र सिंह, पंकज त्रिपाठी, रामस्वरूप गोयल, अरविंद यादव, शांति कुशवाह, रेखा भदौरिया, अनुपम भदौरिया, स्मिता शर्मा, विवेक जामोर, सुनील शर्मा, अजमेर सिंह नरवरिया, बृजेंद्र सिंह कुशवाह कल्लू, वीरेन्द्र सिंह यादव, कृष्ण गोपाल चौरसिया, रामपाल सिंह भदौरिया करू, मीनू यादव, वाहिद खान, इरशाद अहमद, विनोद खेमरिया, मनोज कौशिक, अभिषेक मौर्य, नरेश सिंह राठौड़, अजय विमल, रामेश्वर यादव, श्याम थोकदार, संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, अरविंद अरेले, मनीष पुरोहित, संदीप मिश्रा, मनीष शिवहरे, राघवेन्द्र जाटव, रामसेवक मौर्य, ग्याप्रसाद दिवाकर, गरीब सिंह यादव, बल्लू पार्षद, रामवीर यादव, बलदेव बघेल, पान सिंह सुमन, मोहन पार्षद, मलखान बघेल, रामहेत शाक्य, अतुल यादव, गोविंद राजपूत, संदीप यादव, सोनू बघेल, सोनू बौद्ध, बबलू विजय, राकेश कुमार, प्रमोद बघेल, संदीप बघेल, रोहित अर्गल, अमित गोयल, राजेश कटारे सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

Post Views: 27
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640045
Views Today : 11
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.