भिण्ड, 18 मई। पुलिस अधीक्षक सूरज वर्मा के दिशानिर्देश पर फूप थाना प्रभारी सत्येन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय राजमार्ग 719 पर लगातार यातायात को सरल और सुगम बनाने की दिशा में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बिना नंबर प्लेट और ओवरलोड भारी वाहनों के खिलाफ जबरदस्त करवाई की जा रही है। साथ ही दो पहिया वाहनों के चालकों को भी हेलमेट ना लगने पर समझाइश दी और सख्त हिदायत दी कि अगर दोबारा बिना हेलमेट पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे भारी वाहनों व चार पहिया वाहनों को भी पकड़ा जो नियमों को ठेंगा दिखाकर दिखा कर रोड पर दौड़ा रहे थे। कुछ वाहनों में जिसमें सीट बेल्ट लाइट खराब इंडिकेटर या कागजात के कमी पाई गइ,र् उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की गई।
जब इस अभियान के बारे में थाना प्रभारी सत्येन्द्र राजपूत से जानकारी ली तो उनका कहना था कि हमारा उद्देश्य सिर्फ चलानी कार्रवाई करने का नहीं है, मैं चाहता हूं कि यातायात नियमों का सही से पालन हो, यातायात बाधित न हो, लोग दुर्घटना से कैसे बचें, जब किसी व्यक्ति का एक्सीडेंट होता है तो देख कर बहुत कष्ट होता है, इसलिए सभी वाहन चालकों मालिकों से यही अपील कर रहा हूं कि आप लोग यातायात नियमों का पालन करें, देर से पहुंचे दुरुस्त पहुंचे, यही हमारा उद्देश्य है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


