भिण्ड, 18 मई। इस समय समूचा आलमपुर क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण ऐसा लग रहा कि मानो आसमान से आग बरस रही है। दिन और रात का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को लोगों ने अपने मोबाइल पर आलमपुर का तापमान चैक किया तो 46 डिग्री सेल्सियस था। अत्यधिक गर्मी के कारण कूलर एवं पंखे गर्म हवा फैक रहे है। असहनीय गर्मी से सभी उम्र के लोग हैरान हैं। तो वही इस भीषण गर्मी में पशु पक्षी बेहाल है। भीषण गर्मी के कारण लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए हैं। इसी कारण आलमपुर बाजार की सड़कों पर केबल सुबह-शाम को लोगों भीड़ दिखाई देती है। जबकि दोपहर में बजार और बस्ती की सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई देता है। अत्यधिक गर्मी के कारण ठंडा पेय पदार्थों की बिक्री में बढ़ोतरी हो गई है। कस्बे के बाजार में पेज पदार्थों और जूस की दुकानों पर देखा जाए तो शाम के समय लोगों की भीड़ लगी दिखाई देती है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


