क्षात्र – क्षात्राओं को स्कूल प्रवंधन ने मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं
भिण्ड ब्यूरो – ‘‘’परिश्रम अनुशासन और संकल्प ही सफलता की वास्तविक पहचान है’ इस भाव को चरित्रतार्थ करते हुए हाल ही में घोषित सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में सिटी सेंट्रल स्कूल के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12वीं में विज्ञान संकाय की प्रतिभाशाली छात्रा देवांशी सिंह ने 93.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, इसी क्रम में विद्यालय में कला संकाय की अनन्या सिंह कुशवाह ने 94.00 प्रतिशत, कृतिका शर्मा ने 93.20 प्रतिशत, उन्नति जैन 92.40 प्रतिशत, स्नेहा यादव 91.40 प्रतिशत, श्रेयांस सिंह 89.80 प्रतिशत, आकृति शर्मा 89.40 प्रतिशत, राहुल शर्मा 89.40 प्रतिशत, नित्या शर्मा 87.20 प्रतिशत, गौतमी सिंह 86.00 प्रतिशत, सृजन मिश्रा 86.00 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की गौरवशाली परपंरा को नई ऊंचाईयां प्रदान की एवं शिक्षण संस्था, अपने माता-पिता, गुरूजनों एंव जिले का नाम रोशन किया।

विद्यालय परिवार ने इन उपलब्धियों को विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास का सजीव प्रतिफल बताया। इन सभी छात्र छात्राओं की सफलता पर संस्था के संचालक राजेश शर्मा, अध्यक्ष रामनरेश तिवारी, संरक्षक रामभरत पाठक, बीएस पाल, प्राचार्य पीके शर्मा, डॉ. प्रभात पाठक, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, पवन भदौरिया, शिवकुमार शुक्ला, अनूप शर्मा, पवन प्रकाश चतुर्वेदी, जितेन्द्र सिंह भदौरिया, सुरजीत सिंह तोमर, पंकज शर्मा, सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं व उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।


