– बड़ेरी में शहीद अनूप की 16वीं पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
भिण्ड, 10 मई। अमर शहीद अनूप कुमार शर्मा शौर्यचक्र की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके गृह ग्राम बड़ेरी अटेर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से समाज सेवी किरण दद्दा उपस्थित रहे। इसके साथ ही भूतपूर्व सैनिक संघ भिण्ड, ग्वालियर के पदाधिकारी जिले के शिक्षाविद, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व सैनिक क्यारीपुरा पूर्व सरपंच महिपाल सिंह भदौरिया ने किया।
इस दौरान समाजसेवी किरणजी दद्दा ने कहा कि शहीद सभी के होते हैं, उन्हें राष्ट्र देवता के रूप में पूजा जाना चाहिए, उनका भव्य स्मारक होना चाहिए ताकि हमारे नन्हे मुन्ने बच्चे देश प्रेम का पाठ सीख सकें। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस ओर किसी भी राजनेता, अधिकारी, पदाधिकारी का ध्यान नहीं जाता है कि शहीद सीमा पर अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है। पहले तो शासन प्रशासन बड़ी-बड़ी बातें करता है, परंतु उसके बाद कोई उनके परिजनों समाधि स्थल की सुध लेने वाला नहीं होता है।
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ के अशोक सोनी निडर ने काव्य पाठ के माध्यम से शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में शहीद के पिता रामशंकर शर्मा एवं माता राजेन्द्री देवी का सम्मान किरण दद्दा एवं पूर्व सैनिक संगठन की ओर से किया गया। यहां बता दें वीर शहीद सैनिक अनूप शर्मा 7 मई 2010 को जम्मू कश्मीर के बारामूला सेक्टर में ऑपरेशन रक्षक के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ कर चार आतंकवादियों को मारकर शहीद हो गए थे। उनके अदम्य साहस के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा शौर्यचक्र प्रदान किया गया था।
इस अवसर पर उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों समाज सेवियों में सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार, सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर सूबेदार मेजर शिव बहादुर भदोरिया, कैप्टन अर्जुन यादव, संजय भदौरिया, सुनील चौधरी, कमलेश त्रिपाठी, रमेश दुबे, राजबहादुर सिंह यादव, सूबेदार अरुण शर्मा जौरी कोतवाल, कैप्टन विशाल सिंह भदौरिया, कैप्टन कालीचरण शर्मा, कैप्टन बृजमोहन शर्मा, सूबेदार कपिल शर्मा, सूबेदार राजेश शर्मा, सूबेदार सीताराम शर्मा, राजाभैया पाल, अरविंद शर्मा दतावली, इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन जिला संयोजक सुनील फौजी, समाजसेवी आदेश मिश्रा, सुबोध तिवारी, हरिदास दैपुरिया, गिर्राज शर्मा, सूबेदार रिपुदुमन सिंह भदौरिया, सूबेदार सुखदेव सिंह भदौरिया, परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा सोनू, परमाल सिंह कुशवाह शिक्षक, वरुण सिंह भदौरिया शिक्षक, अनिरुद्ध सिंह भदौरिया, रामजीलाल शर्मा, सूबेदार कैलाश सिंह भदौरिया, सूबेदार सुरेन्द्र शर्मा कोषड, सूबेदार वेदप्रकाश शर्मा, बिल्लू यादव नालीपुरा, सूबेदार मेजर राजपाल सिंह, गोपाल शर्मा बरोही, बिनोद थापक, विनोद दीक्षित, सूबेदार जितेन्द्र सिंह तोमर, प्रदीपसिंह राजावत एवं ग्रामीणों सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
बड़ेरी में बनाएंगे भव्य स्मारक
समाजसेवी किन्नर किरन दद्दा ने नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि बड़ेरी गांव में जन भागीदारी से शौर्य चक्र विजेता शहीद अनूप शर्मा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य स्मारक बनाना चाहिए। इस हेतु अनूप शर्मा के पिताजी रामशंकर शर्मा पत्रकार को नगद 31 हजार रुपए की राशि प्रदान कर कहा कि आप एक भव्य स्मारक बनाएं समय-समय पर मेरे द्वारा जो भी मदद होगी की जाएगी। भूतपूर्व सैनिक संघ के शिवबहादुर सिंह भदौरिया ने घोषणा की किस संघ की ओर से 51 हजार रुपए शौर्यचक्र विजेता अनूप शर्मा के भव्य स्मारक बनाने के लिए दिए जाएंगे, साथ ही संघ के कार्यकर्ता इस स्मारक में श्रमदान का कार्य करेंगे।


