– मंत्री शुक्ला ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया प्रदर्शनी का अवलोकन
भिण्ड, 10 मई। रावतपुरा धाम में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के साथ-साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीब, मजदूर तथा विकसित और समृद्ध भारत पर आधारित प्रदर्शनी में पोस्टों पर अंकित की गई। यह प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बनी।
प्रथम दिवस में उद्घाटन शास्त्र के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, पार्टी जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ यह प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए फीता काटकर उन्होंने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन आधारित कार्यपद्धति, राष्ट्रसेवा एवं जन कल्याण के मूल मंत्र पर कार्य करती आई है, प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक एवं नेतृत्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करता है। अपने उद्बोधन के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों एवं गरीब, किसान,युवा और महिलाओं के कल्याण हेतु किए जा रहे सतत प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं के उत्साह, अनुशासन एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना अत्यंत प्रेरणादायी रही। निश्चित रूप से ऐसे प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करने का कार्य करते हैं। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


