भिण्ड, 10 मई। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर मालनपुर नगर में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शनिवार शाम 6 बजे नगर के विभिन्न स्थानों से समाज जनों एवं युवाओं द्वारा गाजे-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। पूरे नगर में महाराणा प्रताप के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। युवा हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे, वहीं बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा नगर के हनुमान चौराहा से हरिराम की कुइयां से सिंहवारी होते हुए तिलोरी एस आर एफ चौराहा प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कई सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल जल एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया। आयोजन के अंत में सभी समाजजनों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस शोभायात्रा में सुरेन्द्र भदौरिया, अजय भदौरिया, तेजपाल सिकरवार, बिल्ली चौहान, कल्लू भदौरिया, अमन राजावत, सचिन राठौड़ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


