– संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गोहद में निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की
भिण्ड, 08 मई। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल रामप्रताप सिंह जादौन ने एसडीएम कार्यालय गोहद में विधानसभा क्षेत्र क्र.12-मेहगांव एवं विधानसभा क्षेत्र क्र.13-गोहद के निर्वाचन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में निर्वाचन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए जादौन ने विशेष रूप से निर्वाचन संबंधी कार्यों पर प्राथमिकता के साथ ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एलके पाण्डे, एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया एवं एसडीएम मेहगांव नवनीत शर्मा सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने समस्त निर्वाचन संबंधी कार्यों को समय-सीमा में एवं प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित की जा सके।


