भिण्ड, 08 मई। अपर कलेक्टर एलके पांडेय ने शुक्रवार को दोनियापुरा गेहूं खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी व्यवस्था, तौल प्रक्रिया, भंडारण, किसानों की सुविधा और रिकार्ड संधारण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और खरीदी कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर पूरा किया जाए।
अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसानों की शिकायतों का तुरंत निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी केन्द्र पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी हो। निरीक्षण के दौरान किसानों से भी चर्चा की गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


