– विगत दिवस आए आंधी तूफान बारिश से हुआ कुछ खाद्यान्न प्रभावित
भिण्ड, 08 मई। लहार क्षेत्र के आलमपुर क्षेत्र में गुरुवार को लगभग एक घण्टे तक तीव्र बारिश के साथ भयंकर आंधी तूफान आया एवं ओले भी पड़े। आलमपुर उपार्जन केन्द्र पर बुधवार एवं गुरुवार को गेहूं की तुलावट के पश्चात लगभग 2900 क्विंटल गेहूं उपलब्ध था, जिसमें से समिति प्रबंधक द्वारा 1900 क्विंटल गेहूं को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी वहीं लरोल उपार्जन केन्द्र पर 3200 क्विंटल गेहूं बुधवार को तुलाई पश्चात उपलब्ध था। उसी दिन 2500 क्विंटल गेहूं ट्रांसफर हेतु उपार्जन केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई थी। चूंकि नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा उक्त दिनांक को ट्रांसपोर्टेशन हेतु वाहन उपलब्ध न उपलब्ध कराए पाने से माल उपार्जन केन्द्रों पर ही रखा रहा बुधवार रात एवं गुरुवार को बारिश होने से नारोल केन्द्र पर किसी प्रकार से गेहूं गीला नहीं हुआ है, परंतु आलमपुर केन्द्र पर खुले में रखी हुई लगभग 400 क्विंटल गेहूं की बोरियां निचले हिस्से में 2 से 4 इंच पानी में भीग गई, यद्यपि केन्द्र प्रभारी द्वारा त्रिपालों से बोरियों व किसानों के खुले में रखे हुए गेहूं को ढकने का भी प्रयास किया गया, परंतु अत्यधिक आंधी बारिश तूफान की वजह से त्रिपाल उड़ने से गेहूं में नमी आ गई है जिसे सुखाने का कार्य जारी है।
एसडीएम ने स्वयं मशीन से चेक की नमी एवं दिए आवश्यक निर्देश
एसडीएम विजय यादव एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सुनील मुदगल ने आलमपुर केन्द्र पर पहुंचकर बारिश से भीगे हुए गेहूं की नमी को चेक किया। एसडीएम ने बाहर पड़े हुए गेहूं की मॉइश्चर मशीन से नमी जांची जो 12 से 15 के बीच में पाई गई। चूंकि केन्द्र प्रभारी द्वारा एसडीएम के दूरभाष पर निर्देशन पश्चात ही सुबह से ही 25 कर्मचारियों को लगाकर भीगे हुए गेहूं को धूप में सूखने का काम जारी कर दिया था। एसडीएम ने नामी जांच के बाद निर्देश दिए कि इनका नमी स्तर जब 10 के स्तर पर आ जाए तब इस गेहूं को बोरियों में भरकर ट्रांसपोर्टेशन का कार्य करें।
मौके पर एसडीएम ने किसानों से भी चर्चा की एवं उन्हें आश्वासन दिया कि प्रशासन उन्हें कोई भी परेशानी नहीं होने देगाख् क्योंकि शुक्रवार को उक्त कार्रवाई की वजह से तौल में बाधा उत्पन्न हो रही थी, उसके बाद भी एसडीएम ने अन्य व्यापारियों से बात कर तुलावटियों की व्यवस्था करवा कर एवं दो कांटों पर तुलाई प्रारंभ कराई। इसके बाद एसडीएम ने किसानों से टोकन पर्ची प्राप्ति, पीने के पानी की व्यवस्था एवं अन्य चर्चा की जिस पर उपस्थित किसानों ने संतुष्टि जाहिर की।


