भिण्ड, 08 मई। नगर परिषद कार्यालय आलमपुर में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने समय पर वेतन नहीं मिलने सहित अन्य कई प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे नगरीय क्षेत्र आलमपुर में नाले नालियों एवं प्रमुख सड़कों की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि नगर परिषद अधिकारी जब हमारी समस्याओं का समाधान कर देंगे तभी हम लोग काम पर जाएंगे। जबकि नगर परिषद कार्यालय के कर्मचारी का कहना है कि सफाई कर्मचारी मनमानी और लापरवाही करने में लगे हुए हैं, वह जिम्मेदारी से काम नहीं करते, उन्हें जहां काम करने के लिए भेजा जाए वहां खानापूर्ति करके चले आते हैं। इसलिए सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से ठीक तरह से कार्य करने की हिदायत दी गई है। इसी कारण सफाई कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दबाव बनाया जा रहा है।
बरहाल मामला कुछ भी हो, लेकिन सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने और झाडू नहीं लगने के कारण आलमपुर बाजार सहित नगरीय क्षेत्र में सड़कों पर कई जगह कचरा फैला दिखाई दे रहा है। तो वहीं नाले नालियां का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। नगर के वार्ड क्र.एक में देभई चौराहे पर पीपल के पेड़ के नीचे बनी पुलिया और नाला चौक होने के कारण नाली का गंदा पानी दो दिन से सड़क पर फैल रहा है। जिससे राहगीरों को निकलने में कठिनाई हो रही है।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


