भिण्ड, 08 मई। मप्र स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के नवनियुक्त उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) संजीव कंकर के प्रथम नगर भिण्ड आगमन पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में उनका आगमन बंटू ढाबा एवं शिवाजी पब्लिक स्कूल परिसर में हुआ, जहां स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बंटू ढाबा के संचालक दिनेश सिंह परिहार उर्फ बंटू ने संजीव कंकर का पुष्पमाला पहनाकर एवं साफा बांधकर तथा शॉल-श्रीफल एवं स्मृति स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिनेश कांकर, अर्जुन सर, सुनील त्यागी, राहुल परिहार सहित अन्य लोगों ने भी उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया तथा उत्साहपूर्वक स्वागत नारे लगाए।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए संजीव कंकर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व एवं प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के हितों की रक्षा तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों ने आशा व्यक्त की कि संजीव कंकर के नेतृत्व में क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, व्यापारी वर्ग एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


