भिण्ड, 07 मई। मछण्ड चौकी अंतर्गत आने वाले बगियापुरा गांव में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात्रि में मकान के अंदर घुसकर चोरों ने लाखों के जेवरात एवं 35 हजार नगदी पार कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार बगियापुरा निवासी कोमल सिंह पुत्र विष्णुलाल जाटव एवं रसाल सिंह जाटव ने मछण्ड चौकी पर शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार-गुरुवार की रात्रि 12 बजे चोरों ने घर में घुसकर के नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात पर कर दिए। हमारा परिवार शादी में गया था वापस आकर सभी लोग घर में सोए हुए थे। फरियादी की भाभी रात्रि 12 बजे के बाद बाथरूम के लिए जागी और अंदर कमरों में गई तो उसने देखा घर के कमरे में लोहे की अलमारी तथा बक्से के ताले टूटे पड़े थे। तब उसने घर वालों को जगाया और सामान देखा तो उसमें से सारा सामान गायब था। चोरी गए सामान में सोने की चूड़ी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, चांदी की पायल, सोने के नाक के फूल, वैंदी, कमरबंद, तोड़िया, अंगूठी एवं 35 हजार रुपए नगदी गायब थे। इसके अलावा पड़ोस में रहने वाली रसाल सिंह के यहां से भी सोने चांदी का लाखों रुपए का माल अलमारी तोड़कर पर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


