भिण्ड, 07 मई। भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 30 मई तक किया जाना है। इस हेतु भिण्ड जिले में ग्रामीण एवं नगरीय प्रत्येक चार्ज में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण कर लेने वाले ऐसे प्रगणकों को जिला स्तर पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला भिण्ड किरोड़ीलाल मीणा द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम जिले में कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणक एचएलबी 22 राकेश शर्मा, प्राथमिक शिक्षक, शाप्रावि जंजारीपुरा अटेर जनगणना चार्ज भिण्ड ग्रामीण को कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय, तहसीलदार/ ग्रामीण चार्ज अधिकारी, जिला जनगणना कार्यालय से कर्मचारी तथा ग्रामीण चार्ज से लिपिक उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


