भिण्ड, 07 मई। भारत की जनगणना 2027 प्रथम अभियान में नगर परिषद मालनपुर के 15 वार्डों में चल रहे राष्ट्रीय जनगणना अभियान में चार्ज अधिकारी सूरज सिंह परमार के मार्गदर्शन में मालनपुर नगर के दो एचएलबी द्वारा समय से पूर्व 7 मई को सूची प्रस्तुत की।
नप सीएमओ रेहान अली ने जानकारी देते हुए बताया एचएलबी बृजेश कुमार मिश्रा भवन सूचीकरण खण्ड क्र.15 एवं खण्ड क्र.11 राकेश सिंह तोमर का कार्य पूरी निष्ठा ईमानदारी से निर्धारित समय से पूर्व कर दिखा दिया। जिस पर कुशलता से की गई जनगणना के आधार पर सीएमओ ने सराहना करते हुए पर्यवेक्षक कृष्णवीर सिंह भदौरिया की उपस्थिति में दोनों एचएलबी की सराहना करते हुए पुष्पहार पहनाकर नगर परिषद प्रांगण में स्वागत किया और कहा कि दोनों अधिकारियों ने अटूट लगन, मेहनत कर समय से पूर्ण जनगणना का कार्य किया यह अच्छी पहल है। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष राजश्री मुकेश किरार एवं अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


