भिण्ड, 06 मई। मालनपुर नगर के वार्ड क्र.3 में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कथा वाचिका देवी शिखा किशोरी ने जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन शुरू किया, पूरा पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। देवी शिखा किशोरी ने कारागार में श्रीकृष्ण के जन्म, वसुदेव-देवकी का वात्सल्य और नंद बाबा के घर बधाई का मार्मिक चित्रण किया। ढोल-नगाड़ों और शंख ध्वनि के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। कथा सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो उठे, कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। आयोजन समिति के अनुसार रोजाना 500 से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


