भिण्ड, 06 मई। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन मालनपुर में किया गया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा भिण्ड के जिला प्रभारी हमीर सिंह पटेल उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए पटेल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति, संगठन की कार्यशैली और जनसेवा के मूल मंत्रों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस दौरान विधानसभा प्रभारी अशोक सिंह, मण्डल अध्यक्ष उदय सिंह कुशवाह, पूर्व मण्डी अध्यक्ष मेहताब सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र गौड़, वरिष्ठ नेता निंदर सिंह, किसान मोर्चा के सत्यभान सिंह, सोना जैन, रोकी जैन, सचिन शर्मा, राम जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


