भिण्ड, 06 मई। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के स्थानांतरण एवं डीआईजी पद पर पदोन्नति के अवसर पर बुधवार शाम 6 बजे शुरुआती स्वागत मनहर होटल हनुमान चौराहा और भव्य स्वागत मालनपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सोनी के नेतृप्त एवं एसडीओपी महेन्द्र गौतम के मार्गदर्शन में बड़ी माला के साथ बैंडबाजे एवं जेसीबी से फूल बरसाए गए। डॉ. असित कुमार यादव अपनी पुलिस टीम के साथ डीजे पर थिरके। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. असित यादव ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया। उन्होंने पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। उनके नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण मामलों का सफल खुलासा हुआ और जिले में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण कायम रहा। विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल स्वभाव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में तलवार भेंट कि। कई लोगों ने भावुक होकर अपने अनुभव साझा किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अपने संबोधन में डॉ. असित यादव ने भिण्ड में मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां के अधिकारियों, कर्मचारियों और जनता के सहयोग से ही वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर पाए। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस विभाग आगे भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करता रहेगा।
गौरतलब है कि डॉ. असित यादव को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के चलते डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। उनके स्थानांतरण से जिले में एक कुशल और जनप्रिय अधिकारी की कमी महसूस की जाएगी, वहीं उनके नए दायित्व के लिए सभी ने शुभकामनाएं दीं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


