भिण्ड, 06 मई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जनसहभागिता के साथ विविध गतिविधियां आयोजित की जा रही है। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान को जनांदोलन का रूप देने हेतु जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। अभियान के तहत कुएं, बावड़ियों, तालाबों सहित अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई एवं जीर्णोद्धार का कार्य किया जा रहा है, जिससे वर्षा के जल को संरक्षित किया जा सके। इसी क्रम में जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत सिमार द्वारा कुओं की साफ-सफाई कर रंगरोगन एवं सौंदर्यीकरण किया गया। कुओं एवं बाविड़यों की साफ-सफाई से बारिश के दिनों में अधिक पानी का एकत्रिकरण होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


