-डॉ. असित यादव बने ग्वालियर रेंज के डीआईजी
भिण्ड, 03 मई। मप्र शासन ने पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची शनिवार देर रात जारी करते हुए भिण्ड और दतिया जिले के पुलिस कप्तानों का तबादला कर दिया है। दतिया में अपनी सेवाएं दे रहे एसपी सूरज कुमार वर्मा अब भिण्ड जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
भिण्ड एसपी असित यादव को पदोन्नत कर ग्वालियर रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं दतिया में पदस्थ एसपी सूरज कुमार वर्मा को अब भिण्ड का नया एसपी बनाया गया है। वर्तमान में शासन की ओर से दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जहां डॉ. असित यादव के कार्यकाल की प्रशंसा की जा रही है, वहीं नवागत पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा से जिले के लोग उनकी पुलिसिंग के लिए काफी उम्मीद बनाए हुए हैं।
डॉ. असित यादव को डीआईजी बनाए जाने के बाद से उनकी नई पदस्थापना को लेकर लंबे समय से प्रतीक्षा बनी हुई थी। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद वे अब ग्वालियर रेंज की कमान संभालेंगे। भिण्ड जिले में अपने करीब ढाई साल के कार्यकाल के दौरान असित यादव ने जिले के कई बड़े अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की और कानून-व्यवस्था को संभाला।


