भिण्ड, 03 मई। प्रसिद्ध कथा व्यास संत चिन्मयानंद बापू महाराज रविवार को दंदरौआ धाम पहुंचे। डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा अर्चना करके उन्होंने महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज से मुलाकात करके आशीर्वाद लिया।
इस मौके पर संत चिन्मयानंद बापू ने कहा कि मैंने दंदरौआ धाम और महाराज की बहुत ख्याति सुनी है। महाराज बहुत ही सरल स्वभाव के संत है। महंत रामदास महाराज ने चर्चा में संत चिन्मयानंद बापू महाराज से कहा कि दंदरौआ धाम में डॉक्टर हनुमानजी सखी रूप में विराजमान हैं। यहां पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने मात्र से ही असाध्य रोगों में लाभ मिलता है। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, नरसी दद्दा, मोनू तोमर मौजूद रहे।
पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति आवेदनों हेतु 31 मई तक खुला रहेगा पोर्टल
भिण्ड। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्प संख्यक कल्याण भिण्ड ने बताया है कि पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2026-27 हेतु नवीनीकरण के आवेदन प्राप्त किए जाने एवं सत्र 2025-26 के नवीन एवं नवीनकरण आवेदनों हेतु पोर्टल 31 मई तक खोला गया है। निर्धारित तिथि के भीतर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन अनिवार्य रूप से ऑनलाईन के माध्यम से समय-सीमा के भीतर प्रस्तुत किए जाएं। ताकि पात्र विधार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नियत समय पर प्रदान किया जा सके।


