भिण्ड, 03 मई। जिले के फूप कस्बे के वार्ड क्र.2 निवासी रीना शर्मा को जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें ‘सहरिया जनजाति की महिलाओं में पोषण स्तर का सर्वेक्षणात्मक अध्ययन-ग्वालियर जिले के संदर्भ मेंÓ विषय पर शोध पूर्ण करने पर यह उपाधि दी गई है। जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कमला राजा गर्ल्स कॉलेज से शोधार्थी रीना शर्मा ने अपना पीएचडी का शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने कमला राजा गर्ल्स कॉलेज में गृह विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ. शैलजा जैन के मार्गदर्शन में यह शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी मार्गदर्शक डॉ. शैलजा जैन, अपने परिजनों एवं शोध में सहयोग प्रदान करने वाले सभी लोगों का आभार प्रकट किया है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


