भिण्ड, 03 मई। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के निर्देश में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मालनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सोनी के नेतृत्व में हाईवे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि हेलमेट और सीट बेल्ट सुरक्षा के लिए जरूरी है। सभी बाइक सवार हेलमेट और कार चालक सीट बेल्ट लगाकर चलें। अभियान में एसआई बलवंत सिंह यादव, एसआई रामशरण शर्मा, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक कुलदीप राजपूत, संजय राठौर, संजीव श्रीवास आदि शामिल रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


