भिण्ड, 03 मई। आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तारतम्य में जनसामान्य को स्वास्थ्य एवं योग के प्रति जागरूक करने हेतु भिण्ड जिले में विशेष तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के मार्गदर्शन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. नीलम कुशवाह के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ठीक 50 दिन पूर्व 50 दिवसीय काउंट डाउन कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-एक के परिसर में उत्साह पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा निर्धारित कॉमन योगा प्रोटोकॉल (सीवाईपी) के तहत 150 से अधिक नागरिकों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। आयुष विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों में लाभकारी आसन एवं प्राणायामों के वैज्ञानिक व स्वास्थ्य संबंधी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाकर नागरिकों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का सामूहिक संकल्प लिया।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


