भिण्ड, 03 मई। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को मजबूती देने के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ एवं अनुभवी नेता अंजनी कुरचानियां को लहार विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति की घोषणा होते ही पूरे नगर और विधानसभा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अंजनी कुमार कुरचानियां भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित स्तंभ माने जाते हैं। उनके पास दशकों का सांगठनिक अनुभव है। इसके राजनीतिक पृष्ठभूमि पर नजर डाले तो कुरचानिया ने 1984 में बसुंधरा राजे के भिण्ड दतिया से लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, तब से लेकर आज तक पार्टी के महत्वपूर्ण पदों के साथ नगर परिषद दबोह के उपाध्यक्ष और दो बार निर्वाचित पार्षद रह चुके हैं। बीजेपी युवा मोर्चा के जिला मंत्री और जिला कार्यसमिति के तीन बार सदस्य रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने चुनाव प्रभारी के रूप में अहम भूमिका निभाई थी। वर्तमान में वे राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संभागीय अध्यक्ष, हिंदू केसरिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।
क्षेत्र में जश्न का माहौल
उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुरचानियां को जमीनी स्तर की राजनीति का गहरा ज्ञान है। वे साइकिल यात्रा से लेकर शक्ति केन्द्र प्रमुख तक के हर छोटे-बड़े दायित्व को बखूबी निभा चुके हैं। उनके विधानसभा प्रभारी बनने से कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उनके घर जाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में लहार विधान सभा में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा।
स्वदेश प्रतिनिधि से बात करते हुए अंजनी कुमार कुरचानियां ने अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधानसभा में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


