भिण्ड, 03 मई। गोहद नगर के एचाया रोड पर जल निकासी की समस्या से जल्द राहत मिलने जा रही है। लगभग 64 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नाले का भूमिपूजन प्रशांत लालसिंह आर्य द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत लालसिंह आर्य ने कहा कि गोहद ऐतिहासिक नगर है, इसकी पहचान भगवान श्रीकृष्ण के गाय चराने की हद से होती है, यह नगर व्यापार के छेत्र में भी अपनी धाक जमाए है, हम सब मिलकर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर विकास में सहभागी बनेंगे। पार्षद लाखन सिंह गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए इसी तरह के कार्य आगे भी कराए जाएंगे, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के प्रति खुशी जताई और इसे लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। 64 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सीमेंट कंक्रीट के नाला निर्माण से एचाया रोड, जेल रोड एव मो रोड पर होने वाले जल भराव की समस्या से आम जनता को राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर, आत्मदास भटनागर, बहादुर सिंह गुर्जर, जितेन्द्र प्रजापति, साबू खान, प्रजापति, अकरम खान, प्रमोद कामत, ब्रजेश यादव, सीएमओ महेश जाटव एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


