भिण्ड, 03 मई। नगर परिषद मौ में भारत सरकार के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का शुभारंभ एक मई को अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के शुभारंभ अवसर पर नगर परिषद मौ में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का सम्मानपूर्वक स्वागत कर उन्हें क्षेत्रीय कार्य हेतु रवाना किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चार्ज अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु नियुक्त सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया तथा उन्हें राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी गईं। मई माह की भीषण गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए प्रशासन द्वारा फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को शीतल पेयजल की बोतलें तथा ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए, ताकि वे क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्वस्थ रहकर पूरी ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ कार्य कर सकें। औपचारिक शुभारंभ के उपरांत सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने निर्धारित वार्डों में पहुंचे, जहां मकान सूचीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। फील्ड भ्रमण के दौरान मकानों पर क्रमांक अंकित कर गणना कार्य प्रारंभ किया गया। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत 30 मई तक नगर परिषद मौ के समस्त वार्डों में मकान सूचीकरण एवं भवन गणना का कार्य सघन रूप से संचालित किया जाएगा।
चार्ज अधिकारी दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्य जनगणना 2027 की आधारभूत एवं अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक भवन, आवासीय एवं व्यावसायिक इकाई का विवरण संकलित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय अभियान में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल गणना नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है। नागरिकों द्वारा दी गई सही जानकारी ही भविष्य की योजनाओं, संसाधनों एवं विकास कार्यों की दिशा तय करेगी।
कार्यक्रम में उपयंत्री धर्मेंद्र पटेल, मास्टर ट्रेनर राजाराम यादव (शिक्षक) एवं जनगणना लिपिक रामनिवास यादव सहित जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से हमारी जनगणना-हमारा विकास के संदेश के साथ इस राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने का संकल्प लिया। नगर परिषद मौ द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण का यह शुभारंभ न केवल प्रशासनिक तत्परता का परिचायक है, बल्कि नागरिक सहभागिता एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
Sunday, May 31
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


