भिण्ड, 28 अप्रैल। डीआईजी एवं एसपी भिण्ड डॉ. असित यादव के निर्देशन में पुलिस प्रशासन एवं परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे क्र.719 पर 55 यात्री बसों की संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान यात्री बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पॉल्यूशन एवं ड्राइवरों के लाइसेंस चेक किए गए। इसके अलावा समस्त बसों में सुरक्षा के मापदंड जैसे अग्निशमन यंत्र, मेडिकल बॉक्स, आपातकालीन द्वार एवं स्पीड गवर्नर को चेक किया। नियम के विरुद्ध पाई गई 28 बसों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 47 हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा आम जनता को हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्रवाई में जिला परिवहन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सोनी, जिला यातायात प्रभारी राघवेन्द्र भार्गव, थाना प्रभारी बरोही अतुल सिंह भदौरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


