भिण्ड, 28 अप्रैल। मप्र कांग्रेस कमेटी के सहयोग एवं सम्यक अभियान के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 108वीं जयंती के उपलक्ष्य में इन्दिरा ज्योति यात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।
इस अवस अभियान के संयोजक भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि इस यात्रा का मूल ध्येय देश में शांति, सद्भाव और लोक कल्याणकारी रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना है। यह यात्रा मप्र के साथ-साथ राजस्थान और छत्तीसगढ़ के भी प्रत्येक जिले से होकर गुजरेगी इन्दिरा गांधी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना और वर्तमान सामाजिक परिवेश में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना है।
रोकड़े ने कहा कि इन्दिरा जी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित कर दिया। चले रामराज की ओर का आह्वान केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक सामाजिक न्याय का संकल्प है, जिसके तहत हम तीनों राज्यों के हर जिले में ज्योति प्रज्वलित कर जनता को एकजुट करेंगे। इस यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों में सभाएं, संगोष्ठियां और इन्दिरा जी के योगदान पर चर्चा की जाएगी। स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन्दिरा न्याय यात्रा के समन्वयक शैलेश श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी भिण्ड शहर के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, ग्रामीण अध्यक्ष रामशेष बघेल, डॉ. राधेश्याम शर्मा, योगेन्द्र सिंह तोमर, रामहर्ष सिंह कुशवाह, बाबा भगवान दास सेंथिया, रेखा भदौरिया, संदीप मिश्रा, डॉ. अनिल भारद्वाज, मंजू दांतरे, हरनारायण शर्मा, शहर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, हलीम पठान, मुकेश गर्ग, अहिवरन सिंह बघेल, संजीव बरुआ, दीपू दुबे, प्रमोद दीक्षित पीसी, बृजकिशोर यादव, सत्येन्द्र भदौरिया, गोविन्द राजावत आदि उपस्थित थे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


