भिण्ड, 28 अप्रैल। दंदरौआ धाम में आगामी सात मई को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मंगलवार को महामण्डलेश्वर रामदास महाराज की सानिध्य में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में महंत रामदास महाराज ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन सिर्फ विवाह का आयोजन भर नहीं है अपितु इसके प्रभाव और समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी सामूहिक विवाह कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह कराने से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि सामूहिक विवाह का बढ़ता प्रचलन समाज के भले के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज और फिजूल खर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिलती है। समिति द्वारा वर एवं वधु पक्ष की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस मौके पर ओम पचौरी, संदीप राणा सहित श्रद्धालु मौजूद रहे।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


