भिण्ड, 28 अप्रैल। जिला चिकित्सालय भिण्ड के मेडीकल बोर्ड एवं दिव्यांग बोर्ड के सदस्य विषय विशेषज्ञ डॉक्टर की अनुपलब्धता को देखते हुए 30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय भिण्ड में लगने वाला दिव्यांग बोर्ड को निरस्त कर दिया गया है।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय भिण्ड आरएन राजौरिया ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 24 अप्रैल से 2 मई तक बच्चों में दिव्यांगता के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम हेतु जनपद पंचायत पर विषय विशेषज्ञ के दिव्यांग शिविर आयोजित किए जाने के कारण जिला चिकित्सालय भिण्ड के विषय विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी 24 अप्रैल से 2 मई तक लगाई गई है। इस वजह से 30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय भिण्ड में लगने वाला दिव्यांग बोर्ड को निरस्त कर दिया गया है।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

