भिण्ड, 26 अप्रैल। भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत सेंट्रल रीजन की वर्ष 2026-27 हेतु प्रांतीय कार्यकारिणी में भिण्ड नगर समन्वय का दायित्व डॉ. साकार तिवारी और सह नगर समन्वयक का दायित्व शैलेन्द्र शर्मा को सौंपा गया। जो कि भिण्ड में संचालित परिषद की सभी शाखाओं के क्रियाकलापों में आपसी समन्वय का कार्य करेंगे। इसके साथ परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत बाल संस्कार शिविर प्रकल्प संयोजक धीरज शुक्ला और कैलाश नगरिया को सह संयोजक नियुक्त किया। इस प्रकल्प के तहत बच्चों में सुसंस्कारों के बीजारोपण हेतु प्रांत की सभी शाखाएं बाल संस्कार शिविरों का आयोजन करेंगी।
इसी तरह परिषद के सेवा प्रकल्प एक शाखा एक गांव के प्रांतीय संयोजक कमलेश सैंथिया और सहसंयोजक आलोक दैपुरिया को नियुक्त किया, इस प्रकल्प के तहत प्रांत की सभी शाखाएं अपने क्षेत्र में एक जरूरतमंद गांव चिन्हित कर उसमें जनसहयोग से समग्र ग्राम विकास की भूमिका का निर्वहन कर सकेंगी। इसी के साथ परिषद के ही एक और सेवा प्रकल्प निर्धन कन्या विवाह सहायता के प्रांतीय संयोजक दिलीप सिंह कुशवाह और सहसंयोजक गजन्ंद्र शर्मा मनोनीत किया है। जिनका दायित्व है कि प्रांत की सभी शाखाए जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के विवाह में यथा संभव मदद करने हेतु प्रेरित करेंगी।
प्रांतीय टीम में दायित्व मिलने पर उपरोक्त सभी को बधाई देने वालों में क्षेत्रीय संस्कार गतिविधि प्रमुख श्रवण पाठक, प्रांतीय पर्यावरण गतिविधि संयोजक डॉ. हिमांशु बंसल, प्रांतीय महिला सहभागिता गतिविधि संयोजक उमा शर्मा के साथ ही शाखा जागृति भिण्ड, मुख्य शाखा भिण्ड, विवेकानंद शाखा भिण्ड और गोहद शाखा के सभी सदस्यों व पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।


