भिण्ड, 26 अप्रैल। पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ. असित यादव ने प्रशासनिक दृष्टि से निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों की जिले के विभिन्न पुलिस थानों में अस्थाई रूप से पदस्थापना की है।
इनमें कार्यकारी निरीक्षक रवि उपाध्याय को थाना प्रभारी आलमपुर से थाना प्रभारी दबोह पदस्थ किया है तथा कार्यकारी निरीक्षक राजेश शर्मा को आलमपुर से पुलिस लाइन भिण्ड भेजा है। उप निरीक्षकों में नीतेन्द्र मावई को थाना प्रभारी असवार से थान शहर कोतवाली भिण्ड, कमलकांत दुबे को थाना प्रभारी रावतपुरा से थाना देहात भिण्ड, सुरेश मिश्रा को थाना कोतवाली से थाना असवार, बलराम यादव को थाना देहात से चौकी झांकरी मौ, विवेक प्रभात को चौकी झांकरी से थाना एण्डोरी, परशुराम अहिरवार को थाना एण्डोरी से थाना रावतपुरा एवं उपनिरीक्षक सोहनीश तोमर को थाना कोतवाली से थाना आलमपुर में पदस्थापना दी गई है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

